अजमेर उर्स: कांग्रेस की ओर से ख्वाजा साहब की दरगाह पर चादर पेश, देश में अमन-चैन की दुआ….
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर अजमेर स्थित उनकी दरगाह पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ख्वाजा साहब की मजार पर चादर पेश कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का संदेश पढ़कर सुनाया।
इस मौके पर देश में अमन,चैन,शांति और भाईचारा बना रहे को लेकर दुआ की गई।
जूली बोले ख्वाजा साहब ने दुनिया को आपसी भेदभाव भुलाकर सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि उर्स में सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोग श्रद्धा भाव से शामिल हो रहे है भारत की एकता का प्रतीक है।
उन्होंने 814वें उर्स के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ख्वाजा साहब के दरगाह पर अकीदत के फूल एवं चादर भेंट की।
इस दौरान विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, जाकिर गैसावत, विकास चौधरी अल्पसंख्यक के विभाग प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार,,आरटीडीसी के पूर्व चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़,अमीन पठान, इमरान खान,आर्यन जुबेर खान,शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल, देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।