#क्राइम #देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अजमेर: अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

अजमेर। ख्वाजा गरीब नवाज की नगरी में मंगलवार को नगर निगम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। शहर के विभिन्न इलाकों में नाली के ऊपर बने अतिक्रमण, हद से बाहर किए गए निर्माण और ढाई दिन के झोपड़े सहित कई स्थानों पर निगम का पीला पंजा चला।

कार्रवाई के लिए 4 जेसीबी मशीनें और 6 ट्रैक्टर सहित बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी लगाए गए। कई जगह अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों का विरोध भी देखने को मिला, जिसके बाद निगम अधिकारियों ने उनसे निर्माण संबंधी दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं मिलने पर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा। निगम अधिकारियों ने लोगों को समझाइश भी दी, जिसके बाद कई लोगों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया।

ख्वाजा साहब के 814वें उर्स के मद्देनज़र यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि बाहर से आने वाले जायरीनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *