अलवर टेल्को सर्किल पर हादसा: नशे में धुत ड्राइवर की कार जाली तोड़कर पेड़ से टकराई, बड़ा नुकसान—FIR नहीं…
अलवर के टेल्को सर्किल पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की जाली को तोड़ते हुए सर्किल के अंदर जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय कार का ड्राइवर नशे की हालत में था। उसके साथ कार में एक युवती भी मौजूद थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि टूटे हुए हिस्से काफी दूर तक बिखरे मिले।
सूचना मिलने पर अलवर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले गई। हालांकि, न तो कार ड्राइवर और न ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके कारण मामले में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।