#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

खेड़ली में दिनदहाड़े महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटा, बिना नंबर बाइक पर सवार दो बदमाश फरार

खेड़ली (अलवर)।

दिनदहाड़े खेत में काम कर रही महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर दो बदमाश फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब मोती का नंगला निवासी मोटादेवी मीणा, अपने भाई के गेहूं के खेत में निराई-गुड़ाई का काम कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आए। उनमें से एक युवक ने खेड़ली जाने का रास्ता पूछा, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा। जैसे ही महिला ने दिशा बताई, उसी दौरान युवक ने उसके गले से करीब एक तोला सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और दोनों बाइक से भाग निकले।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, मगर कच्चे रास्ते का लाभ उठाकर आरोपी तेजी से फरार हो गए।

खेड़ली पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल कुबर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता मोटादेवी से जानकारी ली। पुलिस ने खेड़ली रीको औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित फैक्ट्रियों से सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को ढूंढने के प्रयास में जुटी है ।

पीड़िता मोटादेवी मीणा अपने पीहर मोती का नंगला में शादी समारोह में शामिल होने आई हुई थी। आज वह अपने भाई के खेत में निराई-गुड़ाई करने पहुंची थी, तभी यह वारदात हो गई।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *