#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

सरिस्का के अंधेरी ज़ोन में टाइग्रेस 2302 संग शावकों की रोमांचक झलक—बफर जोन में पहली बार ऐसा अनोखा नज़ारा…

सरिस्का टाइगर रिज़र्व का अंधेरी इलाका गुरुवार को उस पल का साक्षी बना, जिसे हर वाइल्डलाइफ़ प्रेमी जिंदगीभर याद रखना चाहेगा। घने जंगलों की खामोशी अचानक टूट गई, जब टाइग्रेस 2302 अपने नन्हे शावकों के साथ चौड़ की हौदई पर नजर आई। यह दुर्लभ दृश्य इतना रोमांचक था कि इसे देखने वाले वन्यजीव प्रेमी हिमांशु का दिल उत्साह से धड़क उठा।

सरिस्का के बफर जोन, खासकर अंधेरी क्षेत्र में, इतनी नजदीकी और साफ़ साइटिंग पहले कभी रिकॉर्ड नहीं की गई थी। कैमरे में कैद किए गए इस मनमोहक दृश्य में टाइग्रेस 2302 अपने शावकों के साथ बिल्कुल बेफिक्र जंगल में घूमती नजर आई। वन्यजीव प्रेमी हिमांशु, जिन्होंने इस क्षण को कैमरे में कैद किया, बताते हैं—“यह पल बेहद रोमांचकारी था। सरिस्का बफर जोन में ऐसी साइटिंग पहली बार देखने को मिली है। इससे पहले हमने कहीं भी ऐसा दृश्य नहीं देखा।”

बढ़ती टाइगर पॉपुलेशन से अब सरिस्का के बफर क्षेत्र—विशेषकर बालाकिल और अंधेरी जोन—वाइल्डलाइफ़ साइटिंग के नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। बाघों की बढ़ी हुई उपस्थिति ने पर्यटकों का ध्यान तेजी से आकर्षित किया है, जिससे इन जोनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

हिमांशु ने बताया “सरिस्का बफर जोन में इतनी करीब और साफ़ टाइगर साइटिंग पहली बार मिली है। बेहद रोमांचकारी अनुभव था।”
बाइट – हिमांशु

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *