बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, परिवार पर हमला—महिला समेत तीन घायल
अलवर के बख्तल चौकी क्षेत्र के पथरोड़ा का बास गांव में बच्चों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार धर्मवीर के बेटे के साथ कृष्ण के बेटे ने मारपीट कर दी, जिससे उसके नाक पर गंभीर चोट आई। इस बात को लेकर धर्मवीर शिकायत करने कृष्ण के पास गया, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी बढ़कर विवाद में बदल गई।
आरोप है कि इसके बाद कृष्ण पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने धर्मवीर और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में धर्मवीर, उसकी मां और भाई घायल हो गए। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।