खेड़ली में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान
अलवर जिले के खेड़ली में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और स्वच्छता का संदेश देते हुए विधायक रमेश खींची ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया तथा स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई।
खेड़ली के गांधी पार्क में सोमवार को वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वाइक रैली, स्वतंत्रता सेनानी सम्मान और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कठूमर विधायक रमेश खींची शामिल हुए।
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया, ईओ नरसी मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शीलेन्द्र चौहान, नगरपालिका पार्षद, कार्मिकों और स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांधी पार्क देशभक्ति गीतों और नारे से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विधायक रमेश खींची ने खेड़ली कस्बे के चार स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण आज देश आजाद है, और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए