#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर अलवर में जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, ‘जिला विकास पुस्तिका’ का विमोचन

राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अलवर में आयोजित तीन दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का मंगलवार को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने प्रेस ब्रिफिंग के दौरान राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इसमें विगत दो वर्षों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों तथा विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विजन को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बीते दो वर्षों में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की गई हैं। बजट 2024-25 एवं 2025-26 में की गई अधिकांश घोषणाओं को धरातल पर उतारा जा चुका है, जबकि शेष घोषणाओं की सतत मॉनिटरिंग के साथ प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

वन राज्यमंत्री ने बताया कि दोनों बजटों में अलवर जिले को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें दी गई हैं। इनमें रामजल सेतु लिंक परियोजना, सिलीसेढ़ पेयजल परियोजना, नटनी का बारा वियर से जयसमंद बांध तक नहर उन्नयन, भाखेड़ा एनीकट, बायोलॉजिकल पार्क, विज्ञान केंद्र, डिजिटल प्लेनेटेरियम, अखैपुरा पुलिस थाना, अलवर शहर के हनुमान सर्किल व थानागाजी में बस स्टैंड, नगर वन व मातृवन, गुरु नानक वाटिका, नमोवन, कन्या महाविद्यालय, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, बालिका सैनिक स्कूल तथा केंद्रीय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं, जिन पर सकारात्मक गति से कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि अलवर शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए विधायक लैड निधि की एक वर्ष की पूरी राशि पेयजल व्यवस्था को समर्पित की गई है। साथ ही चंबल नदी आधारित वृहद पेयजल परियोजना से अलवर को जोड़ने के प्रयास किए

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *