#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

Rajasthan IT Raid: वर्धमान ग्रुप के स्कूल में 7वीं मंजिल पर मिली करोड़ों की बेहिसाब नकदीजयपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी

जयपुर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट और एजुकेशन ग्रुप वर्धमान पर आयकर विभाग की छापेमारी गुरुवार सुबह से जारी है। इस दौरान वर्धमान ग्रुप के मुख्य कार्यालय से 4 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद हुई। शुक्रवार सुबह तक नोटों की गिनती जारी है और अनुमान है कि नकदी की कुल राशि 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

स्कूल की 7वीं मंजिल पर मिली करोड़ों की नकदी

आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की। ग्रुप का मुख्य कार्यालय मानसरोवर स्थित वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल परिसर में है। अधिकारियों के अनुसार, करोड़ों की नकदी स्कूल की 7वीं मंजिल पर स्थित ग्रुप के रियल एस्टेट दफ्तर से बरामद हुई। नकदी की मात्रा इतनी अधिक थी कि इसके लिए विशेष काउंटिंग मशीन मंगाई गई।

100 से अधिक बिल्डरों पर आयकर की कार्रवाई

वर्धमान ग्रुप पर यह कार्रवाई एक व्यापक अभियान का हिस्सा है। रियल एस्टेट डेवलपर्स और जमीन मालिकों के बीच जॉइंट एग्रीमेंट डेवलपमेंट से जुड़े टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद, राजस्थान के 100 से ज्यादा बिल्डरों को नोटिस भेजा गया है। वर्धमान ग्रुप पर छापा इसी मुहिम की एक कड़ी माना जा रहा है।

अन्य कारोबारी और पदाधिकारी भी रडार पर

आयकर विभाग ग्रुप के प्रमुख पदाधिकारियों से पूछताछ कर रहा है और उनके सभी बैंक खातों, बेनामी संपत्तियों और निवेश की जानकारी जुटा रहा है। अधिकारियों को संदेह है कि वर्धमान ग्रुप अन्य छोटे-बड़े बिल्डरों के साथ भी व्यावसायिक रूप से जुड़ा हो सकता है।

आधिकारिक खुलासे की संभावना देर शाम या रात

अधिकारियों ने गिनती और दस्तावेज़ों की जांच पूरी होने तक गोपनीयता बरती हुई है। उम्मीद है कि विभाग शाम या रात तक जब्त की गई कुल नकदी और टैक्स चोरी की राशि का आधिकारिक खुलासा करेगा।

author avatar
Stv News Rajasthan
Rajasthan IT Raid: वर्धमान ग्रुप के स्कूल में 7वीं मंजिल पर मिली करोड़ों की बेहिसाब नकदीजयपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी

Rajasthan High Court: 28 दिन बाद भी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *