#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

राधा ज्वैलर्स लूटकांड: अन्तर्राज्यीय बदमाश महेंद्र गिरफ्तार, हथियार व बाइक उपलब्ध कराता था

अलवर में टेल्को चौक स्थित राधा ज्वैलर्स पर पिछले दिनों हुई करीब 35 लाख की सनसनीखेज लूटकांड की जांच में पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर केस की बड़ी कड़ी सुलझाई थी। अब इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गिरोह से जुड़े एक और शातिर बदमाश महेंद्र उर्फ दीपक को भी धर दबोचा है, जिसने लुटेरों को वारदात के लिए मोटरसाइकिल और देशी कट्टा उपलब्ध कराया था। पुलिस की यह कार्रवाई पूरे गिरोह का नेटवर्क उजागर होने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

दिन दहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था , इसके बाद पुलिस इन बदमाशो को मदद पहुंचाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए थी , तकनीकी निगरानी और मुखबिर की जानकारी के आधार पर चौथे आरोपी महेंद्र को भी दबोच लिया, जो इस लूट के लिए हथियार और बाइक मुहैया कराने में शामिल था। पुलिस अब अन्य संभावित साथियों और नेटवर्क की भी तलाश कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *