#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

बीकानेर में दरिंदगी—युवती से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या से उबाल

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। खेत में काम कर रही युवती को रात में दो आरोपी जबरन उठाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव गहरा गया है, परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर डटे हैं।

सनसनीखेज वारदात : युवती का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़ में 3 दिसंबर की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। परिजनों के अनुसार, खेत पर काम कर रही 18 वर्षीय युवती को दो युवक जबरन उठाकर ले गए। कुछ देर बाद युवती की चीख सुनकर मां मौके पर पहुंची, जहां उसकी बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में मिले।

विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को डिग्गी में फेंका

मां ने रिपोर्ट में बताया कि एक मजदूर ने कई बार चाय मांगी, जिसके बाद उसने बेटी को चाय देने भेजा। कुछ ही मिनटों बाद चीख सुनाई दी। घटनास्थल पर पहुंची तो दो युवक युवती को पकड़े हुए थे। विरोध करने पर दोनों ने युवती को खेत में बनी डिग्गी में धक्का दे दिया और धमकी देकर फरार हो गए।

सुबह डिग्गी से बरामद हुआ शव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डिग्गी से युवती का शव बरामद किया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा गया। मृतका की मां की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों संदिग्धों को राउंडअप कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

ग्रामीणों में उबाल : शव लेने से इंकार, मोर्चरी के बाहर धरना

घटना के बाद शुक्रवार को क्षेत्र में तनाव गहरा गया। परिजनों ने दूसरे दिन भी शव लेने से इनकार कर दिया। उपजिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सैकड़ों ग्रामीण और समाजजन एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानेगा, आंदोलन खत्म नहीं होगा।

न्याय की मांग पर अड़े परिजन, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बढ़ाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग रखी है। लगातार बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन और पुलिस दोनों हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *