राजगढ़ स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जीआरपी जांच में जुटी
अलवर जिले के राजगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान काली पहाड़ी निवासी देवकरण मीना के रूप में हुई है। जीआरपी अलवर के हैडकांस्टेबल शंकरलाल के अनुसार, फाटक संख्या 140 के पास ट्रेन से टकराने की सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।