#देश दुनिया #बिजनेस #राज्य-शहर

रुपया डॉलर के मुकाबले 90 के पार, बाजार और निवेशकों पर दबाव

🟠 रुपये में लगातार गिरावट

बुधवार को रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 रुपये के स्तर को पार कर गया। शुरुआती कारोबार में यह 90.02 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड निचले स्तर 90.15 तक लुढ़क गया, हालांकि बाद में थोड़ी सुधार के साथ 90.02 पर स्थिर हुआ।


🟠 गिरावट के कारण

  • बैंकों द्वारा डॉलर की बड़ी खरीद।
  • विदेशी पूंजी की निकासी।
  • कमजोर डॉलर और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने गिरावट की तीव्रता को कम किया।

🟠 शेयर बाजार पर असर

  • सेंसेक्स: 165.35 अंक टूटकर 84,972.92
  • निफ्टी: 77.85 अंक फिसलकर 25,954.35
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 3,642.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
  • अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड: 62.43 डॉलर प्रति बैरल, 0.03% गिरावट।

विदेशी निवेश और डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपया दबाव में है। विशेषज्ञ निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *