शरद पवार के पोते युगेंद्र की शादी – कौन हैं पवार परिवार की नई बहू? सामने आई खूबसूरत तस्वीरें….
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार अब शादीशुदा हो चुके हैं। युगेंद्र ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर तनिष्का कुलकर्णी के साथ सात फेरे लिए। शादी में राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और इस खास मौके पर नवविवाहित जोड़े को ढेरों आशीर्वाद मिले।
परिवार ने दी शुभकामनाएं
लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले अपने पति और बच्चों के साथ शादी में पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा—
“हमारे परिवार के लिए यह बेहद खुशी का मौका है। युगेंद्र और तनिष्का को प्यार, खुशियों और साथ से भरी लंबी जिंदगी की शुभकामनाएं। तनिष्का का हमारे परिवार में स्वागत करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।”
कौन हैं युगेंद्र?
- युगेंद्र, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं।
- 2024 विधानसभा चुनाव में इन्हें उनके चाचा अजित पवार ने ही बारामती सीट पर हराया था।
- इसी साल अगस्त में युगेंद्र और तनिष्का की सगाई हुई थी, जिसमें पूरा पवार परिवार शामिल हुआ था।
कौन हैं तनिष्का कुलकर्णी – पवार परिवार की नई बहू?
- तनिष्का ने फ़ाइनेंस में पढ़ाई की है।
- वह मुंबई के एक बड़े उद्योगपति की बेटी हैं।
- युगेंद्र ने इस साल उन्हें बेहद खास अंदाज़ में प्रपोज़ किया था, जिसकी तस्वीरें सुप्रिया सुले ने शेयर की थीं।
तनिष्का और युगेंद्र की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और पवार परिवार में इस समय जश्न का माहौल है।