#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

गोल्डी ढिल्लो गैंग का बड़ा झटका: कनाडा पुलिस ने सिप्पू को किया गिरफ्तार, भारत में लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाला आरोपी भी दबोचा गया….

गोल्डी ढिल्लो गैंग के सबसे बड़े गैंगस्टर सिप्पू को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लुधियाना से गैंग के अहम खिलाड़ी बंधु मान सिंह को भी हिरासत में लिया। ये गिरफ्तारी कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग से जुड़ी जांच में हुई है।

कपिल शर्मा कैफे फायरिंग में लॉजिस्टिक सपोर्ट का खुलासा

जांच में सामने आया कि बंधु मान सिंह ने कैफे पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार और गाड़ी उपलब्ध कराई थी। जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में हुई फायरिंग में दलजोत और गुरजोत मुख्य शूटर थे।

सिप्पू की गिरफ्तारी और उसके लिंक

सूत्रों के अनुसार, सिप्पू को दो दिन पहले कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह गोल्डी ढिल्लो गैंग के आदेश पर बंधु मान सिंह को लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए निर्देश देता था। सिप्पू का नाम लारेंस बिश्नोई नेटवर्क से भी जुड़ा है।

बंधु मान सिंह की गिरफ्तारी और हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने बंधु मान सिंह के पास से चीन में बनी हाई-एंड PX-3 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए। शुरुआती पूछताछ में उसने कबूला कि शूटर गुरजोत और दलजोत फिलहाल फरार हैं और कनाडा में छिपे हो सकते हैं।

विदेश में गैंग का नेटवर्क

बंधु मान सिंह कनाडा में बैठे गोल्डी ढिल्लों और वहां के सीबू गैंगस्टर से लगातार संपर्क में था। कनाडा पुलिस ने हाल ही में वहां के गैंगस्टर को हिरासत में लिया है, जिससे गैंग का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क उजागर हुआ।

सिप्पू और बंधु मान सिंह की गिरफ्तारी ने गोल्डी ढिल्लो गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर गंभीर चोट पहुंचाई है। यह गिरफ्तारी भारतीय और कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग और आतंकित अपराध नेटवर्क पर नियंत्रण के प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *