#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मातम

अरावली विहार थाना क्षेत्र के भूरासिद्ध रोड पर 20 नवंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सोनू जांगिड़ की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मालाखेड़ा के बिजवाड़ नरुका गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू जांगिड़ प्रॉपर्टी संबंधी काम से 20 नवंबर को अलवर आया था। इसी दौरान भूरासिद्ध रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर अवस्था में उसे सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर सोनू को निम्स, जयपुर शिफ्ट किया गया। लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक की लहर है। बताया जाता है कि सोनू परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पांच महीने का एक बच्चा है और कुछ समय पूर्व ही पिता का देहांत हुआ था, ऐसे में परिवार पूरी तरह उसी पर निर्भर था।

इधर, अरावली विहार थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *