#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में दर्दनाक हादसा: 79 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने दवा समझकर पी ली जहरीली बोतल, उपचार से पहले मौत

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मेहताब सिंह का नोहरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट में जमादार पद से सेवानिवृत ओम प्रकाश सैनी की 79 वर्षीय पत्नी आशा देवी गलती से जहरीली दवा पी बैठीं।

आशा देवी पिछले काफी समय से शुगर और बीपी की समस्या से पीड़ित थीं और रोजाना नियमित दवाइयों का सेवन करती थीं। शुक्रवार सुबह भी वह अपनी दिनचर्या के अनुसार दवा ले रही थीं, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अनजाने में दवाइयों की समान पैकिंग होने के कारण जहरीली दवा की बोतल उठा ली।

जहरीली दवा का सेवन करते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि आशा देवी अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधान रहती थीं, लेकिन बोतलों की पैकिंग एक जैसी होने से यह दुखद गलती हुई। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां छोड़ गई हैं।

पुलिस ने घटना स्थल से जानकारी जुटाकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *