मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह को बड़ा झटका, विशेष अदालत ने जमानत याचिका खारिज की
बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक और बाहुबली छवि वाले नेता अनंत सिंह को गुरुवार को बड़ा कानूनी झटका लगा है। पटना की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा।
अनंत सिंह को पिछले महीने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुई बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपों के आधार पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिसके बाद उन्होंने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
अदालत ने मामले की गंभीरता और प्रस्तुत साक्ष्यों को देखते हुए उनकी जमानत आवेदन को मंजूर करने से इनकार कर दिया। इस निर्णय के बाद अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य और मौजूदा हालात पर भी असर पड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
अदालत के फैसले के बाद मामले की अगली सुनवाई में अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के तर्कों पर आगे और बहस होने की उम्मीद है।