#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में दो जगह चोरी की वारदात, पुलिस बदमाशों की तलाश में…

अलवर शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

पहली घटना : अखेपुरा थाना क्षेत्र की है

अखेपुरा इलाके में लाल डिग्गी के पीछे जय पलटन के पास बने विप्र भवन में बाइक चोरी हो गई। यहां एक कार्यक्रम में आए को-ऑपरेटिव सोसाइटी के व्यवस्थापक मनोज कुमार अपनी बाइक बाहर खड़ी कर अंदर गए थे। वे सिर्फ 5 मिनट बाद ही बाहर लौटे, लेकिन उनकी बाइक गायब थी। मनोज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी घटना : सदर थाना क्षेत्र


सदर थाना क्षेत्र के अपनाघर शालीमार में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हुई। A ब्लॉक निवासी रेणु कंवर अपनी परचून की दुकान के बाहर फोन पर बात कर रही थीं। तभी बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। रेणु कंवर ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जिसमें दोनों युवक बाइक पर घूमते दिखाई दे रहे हैं।

दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है और बदमाशों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *