#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

नौगावां (अलवर) से बड़ी खबररघुनाथगढ़ तेलियावास में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, फायरिंग की भी सूचना..

नौगावां क्षेत्र के रघुनाथगढ़ तेलियावास में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के दौरान फायरिंग होने की भी सूचना सामने आ रही है।

मारपीट और विवाद में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नौगावां अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद हालात गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *