अलवर ग्रामीण: 11 हजार केवी लाइन टूटने से दो दर्जन घरों में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक…
अलवर ग्रामीण क्षेत्र के ढहलावास गांव में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के कारण 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और करीब 6 बजे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
करीब दो दर्जन घरों में मीटर, बिजली फिटिंग, फ्रिज, पंखे, टीवी सहित लाखों रुपये के घरेलू उपकरण जल गए। घबराहट में महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तुरंत जीएसएस को सूचना दी।
सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि तेज हवा दुर्घटना का कारण हो सकती है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।