#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर #लाइफस्टाइल #सोशल

अलवर सरिस्का से बड़ी खबर: बफर ज़ोन में एसटी-19 और उसके चार शावक दिखे…

अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य के बफर क्षेत्र से एक बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। बफर जोन के बारा लिवारी ट्रैक पर सफारी के दौरान बाघिन एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ दिखाई दी। यह दुर्लभ दृश्य देखकर सफारी पर आए टूरिस्टों का रोमांच चरम पर पहुंच गया।

नेचर गाइड आकाश पारीक ने सबसे पहले टाइगर मूवमेंट देखा और तुरंत टूरिस्टों को अलर्ट किया। कुछ ही मिनटों में एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ ट्रैक के किनारे दिखाई दी, जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया।

टूरिस्टों ने बताया कि इतने करीब से बाघिन और उसके चार शावकों को देखना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। बच्चों के साथ मूवमेंट और बाघिन का सतर्क व्यवहार देखने लायक था।

सरिस्का के सदर रेंज में भी इस समय बाघ 2304 और बाघिन एसटी-9 की लगातार साइटिंग हो रही है, जिससे पर्यटन सीज़न और भी रोमांचक बन गया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *