#राज्य-शहर

अलवर में बिजली बिल के अतिरिक्त शुल्क के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन

अलवर शहर में शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी ने बिजली बिलों में लगाए जा रहे अतिरिक्त शुल्क के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बिजलीघर चौराहे स्थित बिजली विभाग कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पार्टी के शहर सचिव तेजपाल सैनी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं से मनमाने तरीके से दो महीने का अतिरिक्त चार्ज वसूल रहा है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए एक साथ अतिरिक्त राशि जमा कराना बेहद मुश्किल हो गया है।

सैनी ने सरकार से मांग की कि वह आम लोगों की परेशानियों को समझे और तुरंत इस अतिरिक्त शुल्क को वापस ले। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग की नीतियों का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अतिरिक्त चार्ज वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने आम जनता के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें – हाईवे पर रेडियम पट्टी के नाम पर अवैध वसूली, डूंगरपुर पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *