ESIC हॉस्पिटल अलवर में CPR व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 100 से अधिक लोगों ने सीखी जीवनरक्षक तकनीकें
ESIC हॉस्पिटल, देसूला (अलवर) स्थित नर्सिंग कॉलेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट (CPR) एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. गोपाल राय चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट, अलवर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की जरूरी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।
कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने हृदय गति रुकने, सांस रुकने, सड़क दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में तुरंत किए जाने वाले प्राथमिक उपचार और CPR की सही विधियों का प्रदर्शन किया। साथ ही प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे इन तकनीकों को आसानी से समझ सकें।
इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि सही समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें –अलवर डकैती कांड का खुलासा: चारों आरोपियों की शिनाख्त परेड, वारदात का रीक्रिएशन