#पॉलिटिक्स

जयपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ में गरजे टीकाराम जूली, बोले—लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहा हमला

जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

टीकाराम जूली ने कहा कि जिस तरह से नामांकन को निरस्त किया गया है, वह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर सीधा हमला बताया। जूली ने कहा कि यदि सत्ता के संरक्षण में संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित होती है, तो यह देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।

उन्होंने सभी नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

सत्याग्रह के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरपर्सन डॉ. सुनील पंवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, आरजीपीआरएस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *