#खेल

IND vs AFG: रोहित के रन आउट पर छिड़ी बहस, गिल की कॉल या फिटनेस पर सवाल?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन मैच के दौरान रोहित शर्मा के रन आउट होने को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए, वहीं कई प्रशंसकों ने इस विकेट के लिए शुभमन गिल की गलत कॉल को जिम्मेदार बताया।

अच्छी शुरुआत के बीच हुआ बड़ा मोड़

195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई। रोहित ने शुरुआत में ही चौका और छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इसी दौरान एक रन लेने के प्रयास में दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल बिगड़ गया। रोहित दौड़ चुके थे, लेकिन गिल ने बीच में ही रन लेने से मना कर दिया, जिसके चलते भारतीय कप्तान को वापस लौटना पड़ा और वह रन आउट हो गए।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। हालांकि रिप्ले में साफ नजर आया कि मामला फिटनेस से ज्यादा दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी का था। कई प्रशंसकों ने माना कि अगर रन पूरा किया जाता तो दोनों बल्लेबाज आसानी से अपनी क्रीज तक पहुंच सकते थे।

आंकड़े अब भी रोहित के पक्ष में

आईपीएल 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने के बाद रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठे थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने पूरे 50 ओवर मैदान पर बिताए। इसके अलावा 2019 और 2023 वनडे विश्व कप में उनका प्रदर्शन बताता है कि बड़े टूर्नामेंट में वह अब भी टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com
IND vs AFG: रोहित के रन आउट पर छिड़ी बहस, गिल की कॉल या फिटनेस पर सवाल?

IND A vs SL A: करो या

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *