#Uncategorized

राजगढ़ में ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण अभियान की शुरुआत, मंगलसर बांध पर हुआ जल पूजन

अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में जिला स्तरीय ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ का शुभारंभ टहला क्षेत्र स्थित मंगलसर बांध पर किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, स्वायत्त शासन विभाग के प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव रवि जैन तथा वन मंत्री संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से जल पूजन कर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान राजीविका समूह द्वारा कलश यात्रा निकाली गई और उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि टहला क्षेत्र में प्राकृतिक जल संचय के कई महत्वपूर्ण स्रोत हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए अभियान का शुभारंभ मंगलसर बांध से किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिनों में जिले के सभी विभाग मिलकर जल संचयन के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत वर्षा ऋतु से पहले अमृत सरोवर और तालाबों की मरम्मत के साथ श्रमदान किया जाएगा। साथ ही टहला क्षेत्र की प्राचीन बावड़ियों को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चिन्हित कर उनकी सफाई कराई जाएगी।

कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ गौरव सालुखे, एडीएम प्रथम योगेश डागुर, सीसीएफ भरतपुर, वन विभाग प्रभारी अलवर पी. खातीर वेल, एसडीएम सीमा मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *