#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

अलवर के पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में पेश किए गए 17 दस्तावेजों और 13 गवाहों के बयानों के आधार पर यह निर्णय दिया।

सरकारी वकील पंकज यादव के मुताबिक, यह घटना 4 फरवरी 2025 की रात करीब साढ़े 9 बजे की है। पीड़िता घर से बाहर शौच के लिए निकली थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे जबरन उठाकर पास के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद सहमी हुई पीड़िता खेत में छिपी हुई मिली, जिसे परिजन घर लेकर आए। सदमे में होने के कारण वह कुछ दिनों तक कुछ भी नहीं बता सकी। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके आधार पर 11 फरवरी 2025 को थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सख्त सजा सुनाई।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *