#क्राइम #राज्य-शहर

खैरथल में बंद मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

खैरथल पुलिस ने बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला खैरथल कस्बे की जसोरिया कॉलोनी का है, जहां एक बंद मकान में हुई सनसनीखेज नकबजनी से इलाके में हड़कंप मच गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में रूपेश कुमार उर्फ मुकेश और दिनेश कुमार उर्फ सेठी उर्फ भाऊ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि 7 अप्रैल 2026 की रात आरोपियों ने पहले बंद पड़े मकान की रेकी की और मौका पाकर लोहे की नुकीली रॉड से ताले तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने घर से करीब 1.30 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की मदद और संदिग्धों से गहन पूछताछ की, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

हालांकि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन चोरी गया सामान बरामद करना अब पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *