#क्राइम #राज्य-शहर

जबलपुर क्रूज हादसा LIVE: 29 लोगों की बची जान, 9 शव बरामद, 4 अब भी लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक 29 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 9 शव बरामद हुए हैं और 4 लोग अब भी लापता हैं।

बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद से एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और सेना की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। हैदराबाद और कोलकाता से भी विशेष टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। प्रशासन के अनुसार, क्रूज को बैकवॉटर से काफी हद तक बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अंदर और भी शव मिलने की आशंका बनी हुई है, इसलिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

43 लोग सवार होने की आशंका, आंकड़ों में संशोधन

प्रारंभिक जानकारी में क्रूज में 43 लोगों के सवार होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिपोर्टेड मिसिंग के आधार पर अब 4 लोग लापता हैं। अब तक 29 लोगों को बचाया गया है और 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद स्थिति लगातार अपडेट हो रही है।

तूफान और पानी घुसने से डूबा क्रूज

हादसे में बचे 11 वर्षीय जाफर ने बताया कि शुरुआत में मौसम सामान्य था, लेकिन अचानक तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने लगीं। पानी क्रूज के अंदर घुसने लगा और कुछ ही देर में संतुलन बिगड़ गया। अफरा-तफरी के बीच लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कई लोग पानी में बह गए।

एक ही परिवार के कई सदस्य हादसे का शिकार

इस हादसे में तमिलनाडु के एक ही परिवार के कई लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, परिवार के 9 सदस्य क्रूज में थे, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है और कई अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम जारी

अब तक मिले 9 शवों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जिनमें 8 महिलाएं और 1 बच्ची शामिल हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को हर संभव सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

हादसे पर नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं, राज्य सरकार भी हालात पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *