#एजुकेशन #राज्य-शहर

जिला प्रशासन का नवाचार बुधविहार में बनी प्रदेश की पहली पार्क लाइब्रेरी

जिला कलक्टर ने लाइब्रेरी से जुड़ाव के लिए नागरिकों व संस्थाओं से पार्क लाइब्रेरी में पुस्तके डोनेट करने की अपील

आगामी 15 दिन तक पार्क लाइब्रेरी बुधविहार में पुस्तके कर सकते है डोनेट

अलवर जिला प्रशासन ने नगर विकास न्यास के माध्यम से अलवर शहर के नागरिकों को बुधविहार के डी ब्लॉक के पार्क में प्रदेश की पहली पार्क लाइब्रेरी के रूप में सौगात दी है, आधुनिक पार्क लाइब्रेरी को इस प्रकार विकसित किया गया है कि हरियाली एवं खुले वातावरण के बीच में हर वर्ग के पाठक बैठ कर सुविधाजनक रूप में अध्ययन कर सके।

डिजिटल युग में रीडिंग हैबिट विकसित करने हेतु नवाचार

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक डिजिटल दौर में पठन-पाठन की संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल के अंतर्गत अलवर शहर स्थित बुद्धविहार कॉलोनी के डी-ब्लॉक के पार्क में ‘पार्क लाइब्रेरी’ की स्थापना की गई है। यह पहल प्रदेश स्तर पर एक अनुकरणीय प्रयास है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सुलभ, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक वातावरण उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि पुस्तके ज्ञान, संस्कृति, संस्कार का भण्डार होती है। यह पार्क लाइब्रेरी प्रदेश में पहली बार हरियाली व खुले वातावरण में आधुनिक पार्क लाइब्रेरी का नवाचार किया गया है।जिसमें पढ़ने, घूमने और बच्चों के खेलने की व्यवस्था की गई है।मई माह में यह पार्क लाइब्रेरी आमजन के लिए लोकार्पित की जावेगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक इस लाइब्रेरी का उपयोग अवश्य करें।

जिला कलक्टर ने कि पुस्तक डोनेट करने की अपील

जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने बुधविहार पार्क लाइब्रेरी से नागरिकों व संस्थाओं के जुड़ाव और
इस जनोपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पहल को और अधिक समृद्ध एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह अभिनव प्रयास किया गया है।जिले के नागरिकों, संस्थाओं, भामाशाह एवं समाजसेवियों से अनुरोध किया है कि स्वैच्छिक रूप से इस जनहितकारी पहल में सहभागिता बन कर उत्कृष्ट एवं उपयोगी पुस्तकों के रूप में अपना सहयोग प्रदान करें।
पुस्तके विशेष रूप से शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, प्रबंधन, इतिहास, व्यक्तित्व विकास एवं अन्य प्रेरणादायी विषयों से संबंधित अपनी पसंदीदा पुस्तकों का स्वागत किया जाएगा। निर्धारित मानदण्डों के अंतर्गत उल्लेखनीय सहयोग प्रदान करने वाले नागरिकोंव संस्थाओं के नाम लाइब्रेरी परिसर में सम्मानपूर्वक अंकित किए जाएंगे तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर औपचारिक रूप से आभार अभिव्यक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह सहयोग न केवल सामाजिक दायित्वों की पूर्ति का परिचायक होगा, अपितु समाज में ज्ञानार्जन की संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं भावी पीढ़ी को प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आगामी 15 दिन तक कर सकते है पुस्तके डोनेट

बुधविहार पार्क लाइब्रेरी में आगामी 15 दिन तक पार्क लाइब्रेरी में पुस्तके डोनेट की जा सकती है। पार्क लाइब्रेरी में 5 हजार से अधिक पुस्तके रखने की क्षमता है, वर्तमान में 1500 पुस्तके है।जिसमें साहित्य, प्रतियोगिता परीक्षा,सामान्य ज्ञान,धार्मिक एवं अन्य विषयों की महत्वपूर्ण व उपयोगी पुस्तके है।

बहुपयोगी आधुनिक कांच का लाइब्रेरी हॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र,

पार्क लाइब्रेरी में परिवार के साथ पढ़ने के साथ घूम व खेल भी सकते है

नगर विकास न्यास के एक्स ई एन अशोक मदान ने बताया बुधविहार पार्क लाइब्रेरी में आधुनिक कांच का हॉल बनाया गया है, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है जो देखने में आकर्षक होने के साथ अध्ययन के शांत व और सुविधाजानक वातावरण उपलब्ध कराता है, जिसका डिजाइन इस प्रकार का है वहाँ बैठक कर अध्ययन करते समय प्राकृतिक वातावरण व हरियाली बैठने का सुखद अनुभव होता है।इस लाइब्रेरी के एक हिस्से में वरिष्ठ नागरिकों व सामान्य पाठकों के लिए व्यवस्था है तो दूसरी और बच्चों और युवाओं के लिए भी व्यवस्था रखी गई।अध्ययन करते समय पाठक कांच से बाहर पार्क में खेलते बच्चों पर नजर भी रख सकते है।इस लाइब्रेरी पार्क में पढ़ सकते है,घूम सकते है और खेल सकते है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *