#क्राइम #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर में तनाव बढ़ा: गोवंश के कटे सिर के बाद मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंका, पुलिस जांच में जुटी

अलवर शहर में गोवंश के कटे सिर मिलने की घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, इसी बीच कोतवाली थाना क्षेत्र में एक और गंभीर मामला सामने आया है। रोड नंबर दो स्थित एक मस्जिद के बाहर देर रात करीब डेढ़ बजे पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना दर्ज की गई है। इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिस आधार पर कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है ।

मेव पंचायत के अध्यक्ष साजिद पुत्र शेर मोहम्मद ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा है, जिसमें बाइक सवार तीन युवक वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल रमेश सैनी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मेव पंचायत के पूर्व सदर शेर मोहम्मद के अनुसार, गुरुवार रात अग्रसेन सर्किल के पास गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने के बाद इलाके में प्रदर्शन हुआ था, जो देर रात तक चला। इसके कुछ समय बाद ही करीब डेढ़ बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर मस्जिद के गेट पर पहुंचे और पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे वहां खड़ी एक बाइक में आग लग गई। उन्होंने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ आरोपियों की पहचान की गई जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है हालांकि पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है ।

बाइट:शेर महोम्मद

गौरतलब है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे अग्रसेन सर्किल के पास गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

अब पुलिस दोनों ही मामलों—गोवंश के अवशेष मिलने और मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने—की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *