#देश दुनिया #सोशल

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: 14 वर्षीय बालक की मौत, दो युवक गंभीर घायल

अलवर जिले के बडौदा मेव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक अनिल अपने मामा के बेटे और ताऊ के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम तसी में अपनी नानी से मिलने जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में अनिल को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। मृतक अनिल राज भट्टा भीम नगर का निवासी बताया जा रहा है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *