#क्राइम #देश दुनिया

अलवर में टॉफी का झांसा देकर ढोल वाले ने की बच्ची के अपहरण की कोशिश

राजस्थान के अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ढोल बजाने वाला एक अज्ञात युवक घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा। युवक ने बालिका को टॉफी दिलाने का झांसा दिया और उसे साथ लेकर जाने की कोशिश की।

WhatsApp Image 2026 03 19 at 130920

इसी दौरान पड़ोस में मौजूद एक व्यक्ति की नजर बालिका पर पड़ गई। स्थिति भांपते ही उसने तुरंत हस्तक्षेप किया और बालिका को सुरक्षित वापस घर ले आया। पड़ोसी की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।

vlcsnap 2026 03 19 16h47m05s222

घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें युवक बालिका को घर के बाहर से अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *