वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा 19 मार्च को अलवर में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
अलवर, 18 मार्च। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा 19 मार्च को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यमंत्री सुबह 7 बजे करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे ग्राम बल्लाना स्थित जयसमंद हेरिटेज रेस्ट हाउस में कश्यप समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित विवाह एवं चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
सुबह 11 बजे मथुराधीश मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे नगर निगम में सरस डेयरी बूथों के आवंटन पत्र वितरित करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे तांगा स्टैंड और दोपहर 1 बजे राजकीय महिला चिकित्सालय में निर्मित पिंक टॉयलेट के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शाम 4 बजे जेल सर्किल स्थित महावर ऑडिटोरियम में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक सप्ताह 2026 के समापन समारोह एवं राजस्थान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे पुरजन विहार में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान दिवस-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।