#धार्मिक #सोशल

राजस्थान दिवस पर त्रिपोलिया महादेव मंदिर में भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं ने की समृद्धि की कामना

अलवर, 18 मार्च

राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर त्रिपोलिया महादेव मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और भोलेनाथ का आकर्षक व अलौकिक श्रृंगार किया गया।

#image_title

महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने दीपक जलाकर भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार विक्रम संवत से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ होता है। इसकी पूर्व संध्या पर मंदिर में महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। उन्होंने राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के मंदिरों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन करवाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

#image_title

कार्यक्रम में त्रिपोलिया शिव मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति, पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, ऋषिराज शर्मा, महेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *