ACB द्वारा डेढ़ लाख रु की रिश्वत मामले में गिरफ्तार तहसीलदार बसंत परसोया व दलाल को एसीबी कोर्ट ने 30 मार्च तक भेजा जेल
एसीबी द्वारा डेढ़ लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए गोविंदगढ़ तहसील के तहसीलदार बसंत परसोया और उसके दलाल रवि कलाल को आज एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 30 मार्च तक जेल भेज दिया गया है ।
मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के उपअधीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी मौसी और ताईजी के हिस्से की जमीन का नामांतरण (म्यूटेशन) वसीयत के आधार पर उसके नाम चढ़ाने के लिए गोविंदगढ़ तहसील में फाइल लगाई गई थी।
आरोप है कि इस काम को करने के एवज में तहसीलदार बसंत परसोया ने अपने दलाल रवि कलाल के माध्यम से परिवादी से पहले पांच लाख रु की रिश्वत की मांग की फिर साढ़े तीन लाख में सौदा फाइनल हुआ जिसके बाद एसीबी ने सत्यापन करने के बाद आरोपियों को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।