मुख्यमंत्री रोजगार मेले का जिला स्तरीय आयोजन 28 फरवरी को प्रताप ऑडिटोरियम में, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण…
मुख्यमंत्री रोजगार मेले का जिला स्तरीय कार्यक्रम 28 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अजमेर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अध्यक्षता करेंगे।
जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के समन्वय के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम के पर्यवेक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सह-नोडल अधिकारी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।