#देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में PWD–RIDCOR की संयुक्त कार्रवाई, टेल्को चौराहे से जसवंत नगर पुल तक हटाया गया अतिक्रमण…

अलवर से बड़ी खबर सामने आई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग और RIDCOR ने पुलिस के सहयोग से टेल्को चौराहे से जसवंत नगर पुल तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की व्यापक कार्रवाई की।

इस दौरान दुकानों के आगे बने अवैध टीनशेड और पट्टियों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। सड़क किनारे की जमीन को समतल कर मार्ग को सुचारु करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

कार्रवाई के लिए मौके पर दो जेसीबी मशीनें और मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर तैनात किए गए थे। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे रखा सामान खुद ही हटाना शुरू कर दिया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *