#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

खैरथल-तिजारा: टपूकड़ा के लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप…

खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। टपूकड़ा निवासी युवक मनीष उर्फ बॉबी, जो 19 फरवरी से लापता था, उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन टपूकड़ा थाने पहुंचे और पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि युवक के लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता इमरान खान भी टपूकड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और डीएसपी से बातचीत कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए और युवक का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराया जाए। साथ ही मेडिकल बोर्ड में फॉरेंसिक विशेषज्ञ को शामिल करने की भी मांग रखी गई है।

मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *