#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

बीकानेर के रणजीतपुरा में नाबालिग छात्रा का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप, बज्जू में गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना

बीकानेर जिले के रणजीतपुरा क्षेत्र में परीक्षा देने गई एक नाबालिग छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक परिजनों व ग्रामीणों से समझाइश करती रही। बातचीत के बाद शव को बज्जू स्थित अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम न कराने का निर्णय लिया है। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग बज्जू में धरने पर बैठे हुए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले को लेकर एसपी कावेंद्र सागर ने बताया कि जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 10 एसएचओ और कई डीवाईएसपी शामिल हैं। इसके अलावा साइबर टीम भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *