#देश दुनिया #धार्मिक #राज्य-शहर

पुष्कर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री, चादर की जगह पिंडदान का दिया संदेश

अजमेर (राजस्थान) — पंडित धीरेंद्र शास्त्री दस वर्षों बाद पुष्कर पहुंचे। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो हिंदू श्रद्धा में चादर चढ़ाते हैं, वे यदि उतनी ही श्रद्धा से पुष्कर आकर अपने पितरों के लिए पिंडदान करें, तो उन्हें आध्यात्मिक लाभ मिलेगा।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर में जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन किए। उन्होंने पुष्कर को सतयुग का देवस्थान बताते हुए कहा कि यह भगवान ब्रह्मा की जन्मभूमि मानी जाती है। उन्होंने राजस्थान को वीरों और संतों की भूमि बताते हुए प्रदेश की आध्यात्मिक परंपरा की सराहना की।

रविवार शाम उन्होंने पुष्कर सरोवर के सप्त ऋषि घाट पर महाआरती में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में चार मुखों का विधिवत पूजन और दर्शन किए।

उधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को पुष्कर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वे यहां आयोजित श्री हनुमंत कथा में शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से हेलीपैड और सेफ हाउस सहित सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *