#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर #सोशल

यूजीसी के फैसले के खिलाफ अलवर में समता आंदोलन समिति का कैंडल मार्च, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अलवर में यूजीसी के निर्णय के विरोध में समता आंदोलन समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और हाथों में मोमबत्तियां जलाकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक यूजीसी अपना फैसला वापस नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और चरणबद्ध तरीके से इसे और तेज किया जाएगा। पदाधिकारियों ने सामूहिक शपथ लेते हुए संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीतियों को तानाशाहीपूर्ण करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज अपनी आवाज दबाने नहीं देगा।

समता आंदोलन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी, स्वर्ण समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आने वाले चुनावों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *