#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर में सफाई व्यवस्था पर सख्त जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, सुबह-सुबह सड़कों पर उतरकर लिया जायजा — प्रभावशाली कार्यशैली की हो रही सराहना…

अलवर: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला एक्शन मोड में नजर आईं। सोमवार सुबह दिन निकलते ही जिला कलेक्टर स्वयं शहर की सड़कों पर पहुंचीं और साफ-सफाई की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त और उनकी पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। जिला कलेक्टर ने शहर का सघन दौरा करते हुए नालियों, नालों, कचरा प्वाइंट्स और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

जिला कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शहर में नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए और कचरा प्वाइंट्स से रोजाना कूड़ा उठाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने नयाबास चौराहा, कबीर कॉलोनी, चितावन गली के पास नालियों और नालों की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके साथ ही तांगा स्टैंड और मीट मार्केट क्षेत्र में बने नए पिंक टॉयलेट की व्यवस्थाओं को भी देखा।

निरीक्षण के दौरान एसएमडी सर्किल, ज्योति राव फुले सर्किल, बस स्टैंड, कंट्रोल रूम, होप सर्कस, भगत सिंह सर्किल, बिजली घर और जेल सर्किल के आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिला कलेक्टर की इस सक्रिय और फील्ड पर उतरकर काम करने वाली कार्यशैली की शहरभर में सराहना होती रही है लेकिन जिम्मेदार विभाग भी इसे गम्भीरता से ले ताकि सार्थक परिणाम भी आ सके , वही आमजन का मानना है कि कलेक्टर के सख्त रुख और निरंतर निरीक्षण से शहर की सफाई व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार देखने को मिल रहा है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *