#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

मुंडावर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सागर जलाशय जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास

खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर कस्बे में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बुधवार को मुंडावर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने मोहन पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मुंडावर में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित क्षेत्र के विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुंडावर स्थित सागर जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य होंडा कंपनी की सीएसआर निधि से कराया जाएगा। पहले चरण में करीब 40 लाख रुपये की लागत से जलाशय के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण और पेयजल सुविधा को मजबूती मिलेगी।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *