#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

खैरथल-तिजारा में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 300 किलो मिल्क पाउडर व 450 लीटर रिफाइंड तेल जब्त, गोदाम सील…

खैरथल-तिजारा जिले में होली और विवाह सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर तिजारा क्षेत्र में छापेमारी कर सिंथेटिक दूध निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का भारी जखीरा बरामद किया गया।

मुखबिर की सूचना पर सौरव नामक व्यक्ति के गोदाम पर कार्रवाई की गई। मौके से लैक्टोज पाउडर, स्किम्ड मिल्क पाउडर, एमपीपी पाउडर, कास्टिक सोडा और रिफाइंड तेल के पीपे बरामद किए गए। बोगस ग्राहक के माध्यम से पुष्टि के बाद टीम ने करीब 300 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर तथा लगभग 450 लीटर रिफाइंड और पाम ऑयल जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार संचालित पाए जाने पर संबंधित गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। विभाग ने मिलावटखोरी के इस नेटवर्क पर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *