एमआईए में ट्रांसफार्मर चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, तीन क्विंटल कॉपर व दो बाइक बरामद…
अलवर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया (एमआईए) में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन क्विंटल कॉपर तार और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने एमआईए स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों को निशाना बनाया था। इनमें आरजी एग्रो फूड फैक्ट्री, सनमति मार्बल्स, एचबी मार्बल्स, गौरव केमिकल और मिनरल माइक्रोन इंडिया प्रा. लि. शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ उद्योग नगर थाने में ट्रांसफार्मर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी दिन में फैक्ट्री एरिया में रेकी करते थे और रात के समय ट्रांसफार्मरों के अंदर से कॉपर तार और केबल चोरी कर फरार हो जाते थे।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।