#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

शादी समारोह के दौरान कथित जातिसूचक टिप्पणी पर विवाद, तीन युवक घायल; गांव में पुलिस बल तैनात…

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित देसूलाखोर गांव में एक शादी समारोह के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी किए जाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना में शिवा जाटव और मोहित जाटव सहित तीन युवक घायल हो गए। दूसरे पक्ष से आमीन नामक युवक को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार देसूलाखोर निवासी शिवा जाटव और मोहित जाटव पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर विवाद शुरू हो गया।

घायल मोहित जाटव ने आरोप लगाया है कि गांव के आमीन, जुबेर, इमरान, रिहान सहित अन्य लोगों ने पहले जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और विरोध करने पर मारपीट की।

सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण करवा कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *