#Uncategorized

मालाखेड़ा में नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी फरार…

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर उसके साथ अशोभनीय हरकत की।

पीड़िता की मां नरेगा में मजदूरी करने जाती है और पिता भी दिहाड़ी मजदूर हैं। काम पर जाने के दौरान बच्ची घर पर अकेली रहती थी। इसी दौरान आरोपी कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

मामले की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिलने पर महिला आरोपी के घर विरोध जताने पहुंची। आरोप है कि इस दौरान बुजुर्ग ने गुस्से में आकर महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

महिला ने आरोपी पर पहले भी इस तरह की हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मालाखेड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *