#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #मनोरंजन #राज्य-शहर

राजपाल यादव की मदद को आगे आए तेज प्रताप यादव, कॉमेडियन को जेल से बाहर लाने के लिए चाहिए अब 7 करोड़ 78 लाख


कॉमेडियन राजपाल यादव का कर्ज धीरे-धीरे कम होने लगा है। तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए उनके चाहने वाले लगातार आगे आ रहे हैं। अब तेज प्रताप यादव ने भी आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है।


तेज प्रताप यादव ने दी 11 लाख रुपये की मदद

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने 11 लाख रुपये (₹11,00,000) राजपाल यादव की मदद के लिए देने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने भाई राव इंद्रजीत यादव की पोस्ट के माध्यम से राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा के बारे में पता चला।

तेज प्रताप ने कहा:
“इस कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD परिवार उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा और सहयोग की भावना के तहत मैं JJD की ओर से ₹11,00,000 की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।”


सोनू सूद और अन्य लोग भी मदद के लिए आगे

राजपाल यादव की मदद के लिए पहले से ही सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया था। इसके अलावा जैम म्यूजिक (Gem Tunes) के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने 1 करोड़ 11 लाख रुपये (₹1,11,00,000) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सोनू सूद और अन्य मददगारों की वजह से अब राजपाल यादव का कर्ज धीरे-धीरे कम हो रहा है।


अब बची है 7 करोड़ 78 लाख की रकम

राजपाल यादव पर कुल 5 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो ब्याज के साथ अब करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। तेज प्रताप यादव, सोनू सूद और जैम ट्यून्स की मदद से अब बची राशि 7 करोड़ 78 लाख रुपये है।

सोशल मीडिया पर फैन्स और इंडस्ट्री के लोग इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *